महिलाओं के खिलाफ हिंसा को ‘न’ कहें: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोगों से अपील की कि वे भारत को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए साथ मिल कर काम करें। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में सात साल पहले इसी दिन हुए निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में हुए भयावह सामूहिक बलात्कार कांड को आज सात साल हो गए। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। महिलाओं के लिए इस देश को बेहतर बनाने के लिए हमें साथ काम करना होगा। महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को न कहें।’’

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान