संयुक्त किसान मोर्चा को कांग्रेस-AAP समेत 13 विपक्षी पार्टियों का मिला समर्थन, 26 मई को मनाएंगे काला दिवस

By अभिनय आकाश | May 24, 2021

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं के पास धरने पर बैठे किसानों के आंदोलन को छह महीने होने वाले हैं। विरोध प्रदर्शन के छह महीने पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा द्नारा 26 मई को देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ धरने को एक बार फिर से विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त हुआ है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत 13 बड़ी विपक्षी पार्टियों ने संयुक्त किसान मोर्चा के 26 मई को देश भर में प्रदर्शन के फैसले का समर्थन किया है। विपक्षी पार्टियों ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा होने वाले प्रदर्शन को समर्थन दिया है। 

सोनिया गांधी (कांग्रेस), एचडी देवेगौड़ा (जद-एस), शरद पवार (एनसीपी), ममता बनर्जी (टीएमसी), उद्धव ठाकरे (शिव सेना), एमके स्टालिन (डीएमके), हेमंत सोरेन (झामुमो), फारूक अब्दुल्ला (JKPA), अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी), तेजस्वी यादव (RJD), डी राजा (सीपीआई), सीताराम येचुरी (CPI-M), आम आदमी पार्टी।

इसे भी पढ़ें: राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 26 मई को क्या करेंगे किसान?

आम आदमी पार्टी की तरफ से राघव चड्डा ने बयान देते हुए कहा कि 26 मई को संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में एक दिन का विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी (आप) संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन करती है। आप किसानों के एक दिन के विरोध प्रदर्शन को समर्थन करेगी। 

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga

Prabhasakshi NewsRoom: CJP Protest का बड़ा असर, Railways ने शनिवार को Delhi आने वाली सभी Trains Cancelled कीं

पाकिस्तान के नक्शे को फिर से बदलने की तैयारी: सेना प्रमुख आसिम मुनीर का दांव-4 प्रांतों को तोड़कर बनाए जा सकते हैं 15 नए राज्य

Karwa Chauth 2026 कब है? जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय