State Bank of India के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा का कार्यकाल बढ़ा, अगस्त 2024 तक संभालेंगे पद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2023

नयी दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने उसके चेयरमैन दिनेश कुमार खारा का कार्यकाल अगले साल अगस्त तक बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल छह अक्टूबर, 2023 को समाप्त हो रहा था।

एसबीआई ने वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के हवाले से शेयर बाजार को सूचित किया कि सरकार ने खारा का कार्यकाल अक्टूबर 2023 से उनकी 63 वर्ष की आयु तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ा दिया है। खारा 28 अगस्त, 2024 को 63 वर्ष के हो जाएंगे। इसके साथ ही एसबीआई ने कहा कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी का कार्यकाल भी 27 जनवरी, 2024 से आगे दो साल के लिए बढ़ा दिया है।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष