SBI के उप प्रबंध निदेशक पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता बने इंडियन ओवरसीज बैंक के MD, सीईओ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2020

नयी दिल्ली। इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता को नया प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। आईओबी ने शेयर बाजार से कहा, सरकार ने अपनी अधिसूचना के अनुसार ... भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के उप प्रबंध निदेशक पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता को इंडियन ओवरसीज बैंक का एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़ें: रघुराम राजन ने चेताया, कहा- कुछ भी मुफ्त नहीं मिलता, अतिरिक्त नोटों की छपाई की भी लागत है

बैंक ने कहा कि उनकी नियुक्ति सेवानिवृत्ति की उम्र (31 दिसंबर 2022) तक के लिये होगी अथवा आगे के आदेशों तक के लिये होगी। सेनगुप्ता (57) एसबीआई के कोलकाता सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक भी रह चुके हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा