SBI ने बढ़ाई 400 दिन वाली इस योजना की अंतिम तारीख, FD पर ग्राहकों को मिलेगा गजब का ब्याज

By रितिका कमठान | Aug 19, 2023

भारत में आज भी अधिकतर जनता निवेश करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट को ही बेहतर विकल्प के तौर पर देखती है। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर जनता अपने पैसे को सुरक्षित रखती है। इसी बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराने वाले ग्राहकों को राहत दी है।

यानी इस योजना में अब 31 दिसंबर तक ग्राहक निवेश कर सकेंगे। इससे पहले इस योजना के जरिए फिक्स्ड डिपॉजिट करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2023 थी। इस योजना को इस वर्ष अप्रैल के महीने में लॉन्च किया था। इस स्किम में 400 दिनों तक के लिए निवेश किया जाता है, जिसमें एफडी पर मासिक, तिमाही, छहमाही और वार्षिक आधार पर ब्याज दिया जाता है। ये पैसा टीडीएस काटकर अकाउंट में जमा हो जाता है।

मिल रहा शानदार ब्याज

एसबीआई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस योजना में 400 दिन के लिए निवेशकों को निवेश करना होता है। ये स्पेशल एफडी है जिसमें सामान्य निवेशकों को 7.10 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। वहीं सीनियर सिटीजंस को इस स्कीम के तहत 7.60 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। यानी 400 दिनों के बाद अगर किसी निवेशक ने एक लाख रुपये की एफडी की है तो उसे इस राशि पर 8017 रुपये का ब्याज मिलेगा जबकि ये  ब्याज सीनियर सिटीजंस को 8600 रुपये मिलेगा। इस योजना के तहत निवेशक अधिकमत दो करोड़ रुपये का निवेश कर सकते है।

ले सकते हैं लोन भी

इस स्कीम के जरिए अगर किसी निवेशक ने फिक्स्ड डिपॉजिट कराया है तो उसे मैच्योरिटी पर अच्छा रिफंड मिलता है। टीडीएस को काट कर ये राशि खाते में ही जमा की जाएगी। इस योजना के तहत निवेशक को लोन की सुविधा भी दी जाती है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट को योनो बैंकिंग एप या बैंक में जाकर खोल सकते है।

प्रमुख खबरें

अक्टूबर में GST Collection 23 प्रतिशत उछलकर 2.31 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

Congress MP Bimol Akoijam पर हमलों से Manipur BJP में बेचैनी, दांव उलटा पड़ने की चिंता

भतीजे Vidit Olak को खोकर टूटे Yo Yo Honey Singh, Instagram पर साझा किया भावुक संदेश

विपक्ष जनादेश न मिलने से हताश, BJP नेता Nitin Nabin ने Rohtak में साधा निशाना