SBI ने मुख्य वित्त अधिकारी पद के लिए मंगाया आवेदन, सालाना पैकेज एक करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2020

नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) पद के लिये पात्र उम्मीदवारें से आवेदन मंगाये हैं। इस पद पर नियुक्ति अनुबंध के आधार पर होगी और वेतन पैकेज एक करोड़ रुपये होगा जो उसके चेयरमैन के वेतन पैकज से तीन गुना से भी अधिक है। नियुक्ति नोटिस के अनुसार अनुबंध अवधि तीन साल की होगी और सालाना पैकेज सीटीसी (कंपनी की लागत) और अन्य सुविधाओं को लेकर 75 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक होगा। दिलचस्प बात यह है कि एसबीआई के चेयरमैन का वेतन 2018-19 में 29.5 लाख रुपये था।

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए