SBI ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में ब्रांच खोलने वाला पहला भारतीय बैंक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2019

मेलबर्न। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मेलबर्न कार्यालय सोमवार को शुरू हो गया। इस तरह एसबीआई पहला भारतीय बैंक हो गया है जिसकी ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में शाखा है। एक बयान में बैंक ने कहा कि उसका मेलबर्न कार्यालय विक्टोरिया और भारत के बीच बढ़ते व्यापारिक और निवेश संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा। एसबीआई ने कहा कि यह कार्यालय राज्य की भारत को लेकर दस साल की रणनीति तथा हमारे साझा भविष्य का नतीजा है। 

एसबीआई के प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार खारा ने कहा कि मेलबर्न के गतिशील और कारोबार अनुकूल राज्य में उपस्थिति दर्ज कर हम काफी गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि मेलबर्न में अपनी उपस्थिति के जरिये हम दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने में योगदान दे सकेंगे। 

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया