SBI कार्ड पे की नई सर्विस शुरू, अब बिना पिन नंबर करें पेमेंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2019

नयी दिल्ली। एसबीआई कार्ड ने बुधवार को मोबाइल से भुगतान करने वाली एक नयी सुविधा ‘एसबीआई कार्ड पे’ शुरू करने की घोषणा की। यह सुविधा पॉइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) मशीनों पर कार्ड को छुए बिना मोबाइल फोन के माध्यम से भुगतान पेश करने की सुविधा देती हैं।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एसबीआई कार्ड पे में ग्राहक एनएफसी प्रौद्योगिकी के माध्यम से पीओएस पर भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल पर बस एक टैप करना होगा और इसके लिए उन्हें पीओएस पर क्रेडिट कार्ड को स्वाइप या छूने या पिन नंबर डालने की जरूरत नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: SBI ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में ब्रांच खोलने वाला पहला भारतीय बैंक

यह भुगतान एनएफसी (नियर फील्ड कम्युनिकेशंस) प्रौद्योगिकी से लैस पीओएस मशीनों पर ही किया जा सकेगा। एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरदयाल प्रसाद ने कहा कि एसबीआई कार्ड पे पर ग्राहक अपनी रोजाना की लेनदेन सीमा भी तय कर सकते हैं। अभी इस सुविधा का उपयोग कर एक बार में 2,000 रुपये तक और दिनभर में 10,000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा