विजय माल्या कर्ज चूक मामले में SBI के नेतृत्व वाले बैंको को 5,800 करोड़ मिले: ईडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2021

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को कर्ज देने वाले स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को 5,824.5 करोड़ रुपये स्थान्तरित कर दिए गए। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि यह रकम धन शोधन निरोधक कानून के तहत यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (यूबीएल) के जब्त शेयर बेचकर प्राप्त की गई है। भगोड़े कारोबारी माल्या पर कई बैंकों से लिये गये करीब 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का आरोप है। कर्ज वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) ने 23 जून को इन शेयरों को तब बेचा था जब प्रवर्तन निदेशालय ने यूबीएल के लगभग 6,624 करोड़ रुपये के शेयर एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंको को हस्तांतरित किए थे। ईडी ने इन शेयरों को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क किया था।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेल Teqball मिक्स्ड डबल्स में भारत हारा, वियतनाम ने डिसूज़ा और बेग को दी मात

Marathi Film Selected For Oscars 2027 | ऑस्कर के लिए मराठी फिल्म गोंधल चुनी गई भारत की आधिकारिक एंट्री, FFI ने की घोषणा

डेविस कप में दक्षिणेश्वर सुरेश हारे, दक्षिण कोरिया ने भारत पर 1-0 की बढ़त बनाई

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण Blast, 16 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल