SBI PO 2026: एसबीआई पीओ भर्ती के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, कल है फॉर्म भरने की लास्ट डेट, स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 07, 2026

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती चल रही है। दरअसल, फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल यानी 8 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। 

कौन लोग अप्लाई कर सकते हैं?

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना जरुरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणी वालों उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी। इसके साथ ही, उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 को ध्यान रखकर होगी।

इन आसान स्टेप्स से भरें फॉर्म

- SBI PO भर्ती 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आप ibpsreg.ibps.in/sbipojun26/ पर विजिट करें।

- अब  Click here for New Registration पर क्लिक करें और फिर सारी मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।

- इसके बाद अन्य डिटेल को भर लें और आवेदन पत्र को पूरा करें।

 - आखिर में सिग्नेचर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।

 - अंत में रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करें और फिर फॉर्म को सबमिट कर दें और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें 

प्रमुख खबरें

राम मंदिर विवाद: Mayawati का विपक्ष को चैलेंज, सबूत दो, वरना ये सिर्फ चुनावी दिखावा है

Indonesia में PM Modi ने कर दिया बड़ा खेल, Indo Pacific के सारे समीकरण ही बदल कर रख दिये

Mimi की शूटिंग के दौरान Kriti Sanon को लेना पड़ा था बड़ा फैसला, सालों बाद किया खुलासा

2008 Ahmedabad Serial Blasts Case पर Gujarat High Court Verdict आतंकवाद के खिलाफ India की Zero Tolerance Policy का सशक्त उदाहरण है