SBI 466 करोड़ की वसूली को 11 खातों की ई-नीलामी करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक 466.49 करोड़ रुपये की वसूली को सात नवंबर को 11 ऋण खातों की ई-नीलामी करेगा। नीलामी के लिए जारी नोटिस में कहा गया है कि नियामीय दिशानिर्देशों के तहत बैंक की संशोधित नीति के अनुसार 11 ऋण खातों को संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी)-बैंकों-गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और वित्तीय संस्थानों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। 

बैंक ने कहा कि इन वित्तीय संपत्तियों को 12 अक्टूबर को दिखाया गया और नीलामी सात नवंबर को होगी। जिन प्रमुख गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) वाले खातों की नीलामी की जानी है उनमें भाटिया ग्लोबल ट्रेडिंग (बीजीटीएल) शामिल है।

इसे भी पढ़ें: SBI कार्ड पे की नई सर्विस शुरू, अब बिना पिन नंबर करें पेमेंट

इस फर्म पर बैंक का 177.02 करोड़ रुपये है। इसके अलावा भाटिया कोक एंड एनर्जी लि. (104.15 करोड़ रुपये), भाटिया कोल वॉशरीज (12.58 करोड़ रुपये) और एशियन नैचुरल रिसोर्सेज (इंडिया) लि. (2.18 करोड़ रुपये) के खाते भी इसमें नीलामी की सूची में शामिल हैं। महाराष्ट्र स्टील्स प्राइवेट लि. (40.51 करोड़ रुपये), अंशुल स्टील लि. (37.70 करोड़ रुपये) और विधाता मेटल्स (36.98 करोड रुपये)के बकायों को भी बैंक नीलाम करने जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा