SBI Ventures की जनवरी-मार्च में 2,000 करोड़ रुपये का जलवायु-केंद्रित कोष लाने की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2025

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) प्रवर्तित वैकल्पिक संपत्ति प्रबंधक एसबीआई वेंचर्स की स्टार्टअप में निवेश को अपने तीसरे जलवायु-केंद्रित कोष के लिए 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए घरेलू एवं वैश्विक निवेशकों से संपर्क किया जाएगा। एक रोड शो अगले साल की शुरुआत में किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य अगले कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही में 2,000 करोड़ रुपये का कोष लाना है।’’

यह कोष प्रारंभिक एवं विकास-चरण वाले जलवायु स्टार्टअप में निवेश करेगा। खासकर अग्रणी जलवायु प्रौद्योगिकियों और कृत्रिम मेधा (एआई)-सक्षम जलवायु नवोन्मेषण में निवेश किया जाएगा। प्रभाकर ने बताया कि भारत के जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रतिवर्ष 170 अरब अमेरिकी डॉलर की अनुमानित आवश्यकता है जो वर्तमान धनराशि प्रवाह से तीन गुना अधिक है।

प्रमुख खबरें

PM Modi Bengal Visit | बंगाल में विकास, सियासत और सुरक्षा का महासंगम! दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, देंगे ₹18,880 करोड़ की सौगात

Child Trafficking Delhi | दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 30 से अधिक शिशुओं को बेचने का खुलासा

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना