Child Trafficking Delhi | दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 30 से अधिक शिशुओं को बेचने का खुलासा

By रेनू तिवारी | Jun 20, 2026

राजधानी दिल्ली में बच्चों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि इस गिरोह ने पिछले डेढ़ साल में विभिन्न राज्यों में लगभग 30 नवजात शिशुओं का सौदा किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था और यह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मजबूरी का फायदा उठाकर बच्चों की खरीद-फरोख्त कर रहा था।

दिल्ली पुलिस ने तस्करी गिरोह के सिलसिले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कथित तस्कर, बिचौलिए, खरीदार और एक अस्पताल का मालिक शामिल हैं, और पांच नवजातों को बचाया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, यह गिरोह कथित तौर पर 10,000 से 20,000 रुपये में बच्चे खरीदता था और इसके बाद जाली चिकित्सा और जन्म संबंधी दस्तावेज तैयार करके उन्हें छह लाख से 10 लाख रुपये में बेच देता था।

इसे भी पढ़ें: डोभाल ने बुलाया, भारत आ रहे चीन के विदेश मंत्री

बढ़ता नेटवर्क और पुलिस की चौकसी

इस खुलासे ने एक बार फिर मानव तस्करी (Human Trafficking) और खासकर नवजातों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस अब इस गिरोह के अन्य कड़ियों और मददगारों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं और बचाए गए बच्चों को सुरक्षित देखरेख में भेज दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश