न्यायालय समिति कृषि कानून पर उत्पन्न संकट को नहीं सुलझा पाएगी: सुखबीर सिंह बादल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2021

नवांशहर। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को दावा किया कि विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की किसानों की मांग को ठुकराने के बाद से केंद्र एवं किसानों के बीच जारी गतिरोध को सुलझाने में उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति ‘सकारात्मक भूमिका’ निभा नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि ‘किसान शक्ति’ में भाजपा का ‘सफाया करने’ की ताकत है।  नवांशहर, बांगा और फगवाड़ा में वार्ड स्तर की बैठकें करने के बाद बादल मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: नड्डा ने राहुल पर साधा निशाना, चीन और किसान से जुड़े मुद्दों पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप 

बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल आगामी संसद सत्र में समान विचार वाली पार्टियों के साथ देश में ‘संघीय ढांचे को पुन: स्थापित करने’ के लिए बैठक करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की कि वह किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) का इस्तेमाल नहीं करे। बादल ने कहा कि एनआईए का इस्तेमाल आतंकवाद के खिलाफ किया जाता है और इसका ‘दुरुपयोग’ नहीं होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी