वकील ने कहा- किसी की आपत्ति पर नहीं लग सकता बैन, SC ने पूछा- इस्लाम में नमाज अनिवार्य नहीं तो हिजाब क्यों जरूरी?

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2022

सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से पूछा कि जब इस्लाम में नमाज अनिवार्य नहीं है तो मुस्लिम महिलाओं के लिए हिजाब कैसे आवश्यक और अनिवार्य हो गया। पीठ ने इस सवाल के लिए मुस्लिम पक्ष के ही तर्कों का हवाला दिया, जिसमें उनकी वकील ने कहा कि समुदाय के लिए इस्लाम के पांच प्रमुख सिद्धांतों - नमाज, हज, रोजा, जकात का पालन करना अनिवार्य नहीं है। यह सवाल न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ से आया जब याचिकाकर्ता फातमा बुशरा के वकील मोहम्मद निजामुद्दीन पाशा ने समझाया कि इस्लाम में अपने अनुयायियों को इस्लाम के पांच सिद्धांतों का पालन करने के लिए मजबूर करने की कोई बाध्यता नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Sonali phogat Death | गोवा सरकार ने Curlies Club पर चलाया बुल्डोजर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया कार्रवाई रोकने का आदेश

सुनवाई के दौरान याची के वकील ने कहा कि सिख भी पगड़ी पहनते हैं। इस पर जस्टिस गुप्ता ने कहा कि सिख से तुलना ठीक नहीं है। क्योंकि सिख के प्रैक्टिस में पांच ककार अनिवार्य हैं और सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट है। इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार यानी 12 सितंबर को होगी।  

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में फिर बढ़ा भारी तनाव: Iran का तीन Oil Tankers पर हमले का बड़ा दावा

Bihar Flood: Patna में Ganga का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पार, 12 जिलों में 22 लाख लोग प्रभावित

Manoj Jarange के अनशन स्थल पर भीड़ बढ़ने से Jalna में तनाव, OBC गुट से हटने की अपील

Mathematics Problems और Coding में एआई का दबदबा, Sridhar Vembu ने Future Jobs पर जताई चिंता