लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2021

लखीमपुर कांड पर देश की सबसे बड़ी अदालत की तरफ से स्वत: संज्ञान लिया गया। जिसके बाद आज पूरे मामले पर चीफ जस्टिस एनवी रमना की बेंच ने सुनवाई की। लखीमपुर खीरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है कि कौन आरोपी हैं, किसके खिलाफ FIR दर्ज़ की गई है और जिन्हें गिरफ़्तार किया गया है। कोर्ट ने सरकार को यह भी आदेश दिया है कि मृत किसान लवप्रीत सिंह की मां के इलाज के लिए हरसंभव मदद दी जाए. बेटे की मौत की खबर सुनकर मां को गहरा झटका लगा था, तब से वह बीमार हैं।

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की होगी गिरफ्तारी? पुलिस कर रही है तलाश

बता दें कि प्रधान न्‍यायाधीश एन वी रमना की बेंच यह सुनवाई कर रही है। सीजेआई के अलावा जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली भी बेंच में शामिल हैं। केस का टाइटल 'लखीमपुर खीरी में हिंसा के चलते जान का नुकसान' है। 

प्रमुख खबरें

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद