कुरान की 26 आयतों को हटाने वाली याचिका खारिज, SC ने वसीम रिजवी पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2021

कुरान की 26 आयतों को हटाने वाली मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने वसीम रिजवी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इन 26 आयतों को हटाने के पीछे वजह बताई गई थी कि ये ऐसी आयतें हैं जिन्हें बाद में जोड़ा गया है और ये देश के लिए खतरा है। वसीम रिजवी की ओर से कहा गया था कि देश की अखंडता और एकता के लिए खतरा हैं ये आयतें। रिजवी की ओर से अपनी दलील में कहा गया था कि कुरान की 26 आयतें गैर मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा और उनकी हत्या को प्रेरित करने वाली बातें लिखी हैं। जिसके बाद जस्टिस रोहिंटन एफ नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस याचिका को विचार करने लायक नहीं माना। इस पीठ में जस्टिस बीआर गवई और ऋषिकेश रॉय भी शामिल थे।  

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट