SC को दो नए जज मिले, 2019 के बाद क्षमता पूरी 34 हुई

By अभिनय आकाश | Feb 10, 2023

सुप्रीम कोर्ट को दो और जज मिल गए हैं. राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर मुहर लगाई है। केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत की क्षमता को पूर्ण करते हुए उच्चतम न्यायालय के दो नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बात को ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि दो उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत किया गया, जिससे शीर्ष अदालत की कुल शक्ति अधिकतम 34 न्यायाधीशों तक पहुंच गई। 

इसे भी पढ़ें: छावला गैंगरेप मामला: दोषियों को रिहा करने के लिए पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई के लिए नयी पीठ गठित करेगा SC

एक बार शपथ लेने के बाद, शीर्ष अदालत भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित 34 न्यायाधीशों की अपनी पूरी ताकत हासिल कर लेगी। सितंबर 2019 के बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने अपनी पूरी ताकत हासिल की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने इनके नामों की सिफारिश की थी। पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की नियुक्ति हुई थी।

प्रमुख खबरें

Gaurav Khanna Return To TV | गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी जल्द मचाएगी धमाल, नए टीज़र ने बढ़ाई टीवी पर वापसी की उत्सुकता

Bihar Ganga Accident | बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा! गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी और डिप्टी सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा गया, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई थी गिरफ्तारी

SIR को दोष न दें, आत्म-मंथन का समय है, अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, 2029 की हार के प्रति किया आगाह