क्राउडफंडिंग दुरुपयोग मामला: SC ने TMC नेता साकेत गोखले को दी जमानत

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2023

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता और आरटीआई कार्यकर्ता साकेत गोखले को जमानत दे दी, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने क्राउडफंडिंग के माध्यम से एकत्रित धन की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। ईडी ने कहा था कि गोखले ने क्राउडफंडिंग के माध्यम से एकत्र किए गए 1 करोड़ रुपये से अधिक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा विनिंग एंड डाइनिंग यानी स्टॉक मार्केट में इंट्रा-डे ट्रेडिंग और परिवार के सदस्यों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया। ईडी ने यह भी दावा किया था कि गोखले ने उन्हें बताया है कि उन्हें कांग्रेस से 23.5 लाख रुपये मिले थे।

इसे भी पढ़ें: West Bengal: ममता बनर्जी ने अमित शाह का मांगा इस्तीफा, बोलीं- मेरी सरकार को गिराने की रच रहे साजिश

ईडी ने अदालत को आगे बताया था कि गोखले ने 400 आरटीआई आवेदन दायर किए हैं, जिसकी कीमत केवल 4,000 रुपये है। ईडी ने कहा कि एकत्र किए गए धन में से कुछ का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक जनहित याचिका तैयार करने के लिए भी किया गया था। रिमांड आवेदन के अनुसार, गोखले ने अपने क्रेडिट कार्ड के बिलों का भुगतान करने के लिए इन फंडों में से 30 लाख रुपये का इस्तेमाल किया, जिसमें "शराब की खरीद ... वाइनिंग और डाइनिंग और अन्य व्यक्तिगत खर्च" पर महत्वपूर्ण खर्च शामिल थे।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप