SC ने पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत याचिका पर जारी किया नोटिस, कोर्ट में बोले सिब्बल- PFI कोई आतंकवादी संगठन नहीं

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2022

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू की, जिन पर यूपी सरकार ने यूएपीए और कथित हाथरस साजिश मामले में अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था। कप्पन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल का कहना है कि पीएफआई कोई आतंकवादी संगठन या प्रतिबंधित संगठन नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय का कहना है कि वह स्थगन की मांग वाली याचिका को स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि जल्द सुनवाई की मांग की गई थी। कोर्ट ने याचिका पर कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया। 

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से योगी आदित्यनाथ को बड़ी राहत, हेट स्पीच मामले में यूपी के मुख्यमंत्री पर नहीं चलेगा केस

पिछले दिनों कप्पनी की नौ साल की बेटी मेहनाज ने स्वतंत्रता दिवस पर एक भाषण दिया, जो खूब वायरल हुआ। उसे अपने भाषण में कहा- मैं मेहनाज कप्पन हूं। पत्रकार सिद्दीक कप्पन की बेटी, भारत का ऐसा नागरिक जिसकी स्वतंत्रता छीन कर उसे एक अंधेरे कमरे में रहने को मजबूर किया गया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Iran तनाव को बताया मामूली सैन्य टकराव

CJP Protest Controversy | इन्फ्लुएंसर Swatantra Bhardwaj पर भड़के चिराग पासवान, LJP-RV ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत, FIR की मांग

Donald Trump ने Iran संघर्ष को बताया मामूली, JD Vance के बयान का किया समर्थन

Teachers Day 2026: जानिए Teachers Day का इतिहास, महत्व और देश के निर्माण में शिक्षकों का Role