कोविड टीके के क्लीनिकल ट्रायल के आंकड़ों के खुलासे की मांग वाली याचिका पर केंद्र और अन्य को नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 रोधी टीके के क्लीनिकल ट्रायल के आंकड़ों के खुलासे के संबंध में निर्देश देने के अनुरोध वाली याचिका पर सोमवार को केंद्र तथा अन्य से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया और चार सप्ताह के भीतर केंद्र एवं अन्य को इस संबंध में जवाब देने को कहा। याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने देश में ‘‘टीका लेने में लोगों की हिचक’’ की समस्या का जिक्र किया और याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ता प्रशांत भूषण से पूछा कि क्या इस याचिका पर विचार करने से टीकों को लेकर नागरिकों के मन में संदेह तो पैदा नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

US Navy ने Saildrone पर कब्जा करने की कोशिश कर रही Iran की दो नावें नष्ट कीं

India-New Zealand FTA | न्यूज़ीलैंड की संसद ने भारत के साथ ट्रेड डील बिल पास किया, 95% एक्सपोर्ट पर टैरिफ में छूट मिलेगी

London में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की झलक पाने उमड़े सैकड़ों प्रशंसक, सुरक्षा कारणों से आखिरी वक्त पर कार्यक्रम रद्द

Israel को 2,000 पाउंड वाले 40,000 बम बेचने की तैयारी में Donald Trump प्रशासन