मुफ्त की योजनाओं पर SC की टिप्पणी, राजनीतिक दलों को वादे करने से नहीं रोका जा सकता

By अभिनय आकाश | Aug 17, 2022

मुफ्त की 'रेवड़ी कल्चर' पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा है कि अदालत द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) द्वारा मुफ्त के मुद्दे पर दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए राजनीतिक दलों को वादे करने से नहीं रोक सकती है। चीफ जस्टिस ने कहा कि कल्याण प्रदान करना सरकार का कर्तव्य है। यहां चिंता जनता के पैसे को सही ढंग से खर्च करने को लेकर है।  यह मामला बहुत जटिल है। यह भी सवाल है कि क्या अदालत इन मुद्दों की जांच करने के लिए सक्षम है।

इसे भी पढ़ें: Supertech twin towers case: सुप्रीम कोर्ट ने ट्विन टावर को गिराने के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की

द्रमुक ने मंगलवार को चुनावी फ्रीबीज के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। पार्टी ने तर्क दिया कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को मुफ्त नहीं कहा जा सकता है और उनके व्यापक और कई इरादे हो सकते हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, "मामले की सुनवाई कल हो सकती है क्योंकि उनके पास सिब्बल और विकास सिंह द्वारा दिए गए सुझाव नहीं हैं। सीजेआई ने कहा कि आप सभी अपने सुझाव दीजिए. उसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। कोर्ट ने सभी पक्षों को इस बारे में शनिवार तक सुझाव देने को कहा. अगली सुनवाई सोमवार को होगी

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात