SC ने एक्टिविस्ट गौतम नवलखा को हाउस अरेस्ट करने का दिया आदेश, मोबाइल फोन, इंटरनेट का उपयोग नहीं कर सकते

By अभिनय आकाश | Nov 10, 2022

सुप्रीम कोर्ट ने एल्गार परिषद-माओवादी लिंक मामले में जेल में बंद कार्यकर्ता गौतम नवलखा को नजरबंद करने की अनुमति दे दी है। शीर्ष अदालत ने कुछ शर्तों के साथ कार्यकर्ता को नजरबंद करने की अनुमति दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि "प्रथम दृष्टया गौतम नवलखा की मेडिकल रिपोर्ट को खारिज करने का कोई कारण नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आज से 48 घंटे के भीतर मूल्यांकन किए जाने के बाद गौतम नवलखा को नजरबंद किया जा सकता है।

 इसे भी पढ़ें: सपा नेता आजम खान को बड़ी राहत, रामपुर उपचुनाव को लेकर SC ने दिया अहम फैसला

एससी ने अपने आदेश में आगे कहा कि प्रतिवादी यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात करने के लिए स्वतंत्र होंगे कि हाउस अरेस्ट की सुविधा का दुरुपयोग न हो। हम पहले ही एस्कॉर्ट को भुगतान किए जाने वाले खर्चों के बारे में संकेत दे चुके हैं। नवलखा को नजरबंद रहने के दौरान मोबाइल फोन, इंटरनेट, लैपटॉप या किसी अन्य संचार उपकरण का उपयोग करने की अनुमति नहीं है।“नवलखा घर में नजरबंद होने के दौरान मोबाइल फोन, इंटरनेट, लैपटॉप या किसी अन्य संचार उपकरण का उपयोग नहीं करेंगे, लेकिन उन्हें दिन में एक बार पुलिस कर्मियों द्वारा प्रदान किए जाने वाले मोबाइल का उपयोग करने की अनुमति होगी और बातचीत की अनुमति केवल 10 मिनट के लिए होगी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल