By अभिनय आकाश | Nov 06, 2019
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर लोग परेशान हैं। लेकिन देश की सर्वोच्च अदालत ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए राज्य सरकारों को जमकर फटकार लगाई है। सु्प्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि उड़ानों को डायवर्ट किया जा रहा है और लोग घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। इसके बाद भी क्या आपको शर्म नहीं आ रही है? कोर्ट ने दिल्ली सरकार से भी सवाल किया है कि जब वह इस मामले को लेकर कुछ कर नहीं सकते तो वह सरकार में क्यों हैं।कोर्ट ने कहा कि यह करोड़ों लोगों के जीवन और मृत्यु का सवाल है। हमें इसके लिए सरकार को जिम्मेदार बनाना है।