रेवड़ी कल्चर पर SC ने कहा- मुफ्त उपहार एक महत्वपूर्ण मुद्दा, इस पर बहस की जरूरत

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2022

चुनाव में मतदातों को रिझाने के लिए राजनीतिक दलों की ओर से की जाने वाली लुभावनी घोषणाओं को रेवड़ी कल्चर का नाम दिया गया है। जुलाई में देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस पर बयान दिया था। जिसके बाद देश की राजनीति में बड़ा मुद्दा बने रेवड़ी कल्चर पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई सीजेआई एनवी रमना की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने किया। सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए कहा कि मुफ्त उपहार एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और इस पर बहस की जरूरत है। सीजेआई एनवी रमना का ने कहा कि मान लीजिए कि केंद्र एक कानून बनाता है कि राज्य मुफ्त नहीं दे सकते हैं, तो क्या हम कह सकते हैं कि ऐसा कानून न्यायिक जांच के लिए खुला नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Bilkis Bano Case | 6,000 कार्यकर्ताओं, इतिहासकारों ने सुप्रीम कोर्ट से दोषियों की रिहाई रद्द करने का आग्रह किया

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले कहा था कि हम यह फैसला करेंगे कि मुफ्त की सौगात क्या है। अदालत ने कहा कि क्या सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल, पीने के पानी तक पहुंच, शिक्षा तक पहुंच को मुफ्त सौगात माना जा सकता है। हमें यह परिभाषित करने की आवश्यकता है कि एक मुफ्त सौगात क्या है। रेवड़ी कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही आज की सुनवाई पूरी हो गई है। अब कल फिर इस मुद्दे पर सुनवाई होगी।  

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात