मौत के बुखार पर SC की फटकार, मोदी-नीतीश सरकार से 7 दिन में मांगा जवाब

By अभिनय आकाश | Jun 24, 2019

नई दिल्ली। बिहार में इन्सैफेलाइटिस यानि चमकी नामक बुखार से टूट रही सांसों की डोर और मातम, गम व रोष के बीच देश की सर्वोच्च अदालत ने संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में बच्चों की मौत पर केंद्र और राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए सात दिन के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने सरकार से तीव्र इन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से संबंधित सुविधाओं का विवरण पेश करने को कहा है। कोर्ट ने इसे मूल अधिकार बताते हुए कहा कि ये मिलना चाहिए। 

कोर्ट ने उत्तर प्रदेश का हवाला देते हुए कहा कि वहां भी कुछ ऐसी ही स्थिति पर सुधार कैसे आया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में मनोहर प्रताप और सनप्रीत सिंह अजमानी की ओर से याचिका दाखिल की गई थी। जिसमें सरकारी तंत्र को फेल बताते हुए कोर्ट से बिहार सरकार को मेडिकल सुविधा बढ़ाने के आदेश देने की अपील की गई थी।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश