उन्नाव पीड़िता के परिवार ने CJI को लिखी थी चिट्ठी, गुरुवार को होगी सुनवाई

By अनुराग गुप्ता | Jul 31, 2019

नई दिल्ली। उन्नाव बलात्कार पीड़िता के परिवार द्वारा लिखे गए पत्र पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनावाई करेगा। बता दें कि मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि दुर्भाग्यवश पत्र अभी तक सामने नहीं आया है और समाचार पत्रों ने ऐसे समाचार प्रकाशित किए हैं कि जैसे मैंने पत्र पढ़ लिया है। मैंने अभी तक पत्र देखा नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: उन्नाव बलात्कार मामले में CBI ने विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ दर्ज किया मामला

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने अपने सेक्रेटरी जनरल से रिपोर्ट मांगी है कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के प्रधान न्यायाधीश के नाम पत्र को उसके समक्ष पेश क्यों नहीं किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के परिवार ने मुख्य न्यायाधीश को 12 जुलाई के दिन पत्र लिखा था। अब इस मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी।

प्रमुख खबरें

Assam में PM Modi का Congress पर बड़ा हमला, बोले- झूठे वादों की है दुकान, समुदायों के बीच पैदा किया विभाजन

Himachal का 5000 साल पुराना रौलान पर्व, Social Media पर कैसे हुआ Viral? जानें इसकी अनसुनी कहानी

IPL 2026 में Virat Kohli बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, यहां देखें पूरी डिटेल्स

Sansad Diary: LPG संकट पर विपक्ष का हल्लाबोल, CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग