Haryana : सहकारिता विभाग परियोजना में 100 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा, 14 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2024

चंडीगढ़। हरियाणा के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एकीकृत सहकारी विकास परियोजना में 100 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह बात कही गई। इसमें कहा गया कि कथित घोटाले में संलिप्तता के चलते 10 वरिष्ठ अधिकारियों और चार निजी व्यक्तियों सहित चौदह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार के एक प्रवक्ता के हवाले से बयान में कहा गया, ‘‘एसीबी टीम ने जांच की, तो एकीकृत सहकारी विकास परियोजना में 100 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ।’’ 

आरोपियों के खिलाफ करनाल और अंबाला रेंज (एसीबी) में कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अपनी गहन जांच के दौरान छह राजपत्रित अधिकारियों, आईसीडीपी रेवाड़ी के चार अतिरिक्त कर्मचारियों और चार निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।’’ इस बीच, एसीबी और राज्य पुलिस के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने दोषियों के खिलाफ पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की ब्यूरो की प्रतिबद्धता पर जोर दिया और कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

US Envoys के दौरे से पहले Vladimir Putin ने Kyiv पर हमले 72 घंटे के लिए रोके

Mumbai में Piyush Goyal ने किया दूसरे Skill Centre का उद्घाटन, 6 केंद्र खोलने की योजना

Pickleball World Cup में भारत की किड्स टीम को मिला सिल्वर, जूनियर वर्ग में रहा चौथा स्थान

Satwik-Chirag की जोड़ी Malaysia को हराकर China Masters के फाइनल में पहुंची