स्कैमर AI से हैक कर रहे हैं Gmail अकाउंट, आप भी तो स्कैमर्स के टारगेट पर नहीं?

By Kusum | Oct 17, 2024

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने हर काम को आसान कर दिया है। लेकिन अगर टेक्नोलॉजी के फायदे हैं तो नुकसान भी होते हैं। एआई से कई खतरे भी हैं, एआई की मदद से हैकर्स एआई-जेनेरेट कोड, फिशिंग इमेल और डीपफेक का इस्तेमाल कर फ्रॉड कर रहे हैं। एआई की मदद से हो रहे फ्रॉड इतने असल लगते हैं कि सिक्योरिटी एक्सपर्ट भी कई बार धोखा खा जाते हैं। Forbes ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि सुपर-रियलिस्टिक एआी स्कैम के जरिए स्कैमर जीमेल अकाउंट को टारगेट कर रहे हैं। 

वहीं अगर कोई यूजर इस कॉल को रिसीव करता हैं तो एआई के जरिए स्कैमर उनसे बात करते हैं। स्कैमर उन्हें गूगल अकाउंट पर संदिग्ध एक्टिविटी को लेकर इन्फॉर्म करते हैं। कई बार यूजर्स स्कैमर्स के झांसे में आ जाते हैं। इसके बाद वे स्कैमर के फिशिंग मेल को अनजाने में ओपन कर दिए लिंक पर क्लिक कर देते हैं। ये लिंक यूजर के गूगल बिजनेस पेज का एक्सेस स्कैमर्स को दे देता है। 

इस तरह से होने वाले हैक की कोशिश सभी यूर के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि स्कैम के इन तरीकों को कैसे पहचान सकते हैं। ये जानना बहुत जरूरी है। 

जीमेल के दुनियाभर में कई बिलियन यूजर हैं। इस एआई स्कैम का इस्तेमाल जीमेल यूजर्स को टारगेट करने के लिए किया जा रहा है। अगर आप भी जीमेल का यूज करते हैं तो ये जरूरी है कि आप सावधान रहें। किसी भी संदेहास्पद नोटिफिकेशन, ईमेल और कॉल पर आंखमूंद कर भरोसा न करें। 

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया