बैंकों में जमा धन की गारंटी एक लाख रुपये से ऊपर किए जाने की योजना: सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2019

नयी दिल्ली। पीएमसी बैंक घोटाले जैसी घटना के बाद बैंकों में पैसा रखने वाले जमाकर्ताओं का भरोसा बढ़ाने वाले कदम के तहत वित्त निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि सरकार बैंक जमा गारंटी बीमा योजना के तहत गारंटी शुदा राशि की सीमा वर्तमान एक लाख रुपये से बढाने की योजना बना रही है।

वित्त मंत्री ने यहां भाषा से विशेष बातचीत में कहा ,‘ बैंक जमा राशि पर गारंटी बढ़ाने के बारे में विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है।’ उन्होंने हाला कि इस योजना का ब्योरा नहीं दिया और यह भी नहीं बताया कि गारंटी की बढ़ी सीमा क्या होगी। उन्होंने संकेत दिया कि इस बारे में विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र में आ सकता है। 

इसे भी पढ़ें: ‘मोदीनॉमिक्स’ पर राहुल का तंज, कहा- सरकार को छिपानी पड़ रही अपनी ही रिपोर्ट

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार एक से अधिक राज्यों में कारोबार करने वाले सहकारी बैंकों के नियमन के लिए कानून बनाएगी। दूरसंचार क्षेत्र के वित्तीय संकट पर वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कोई कंपनी अपना परिचालन बंद करे।’’उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कोई भी कंपनी हो वह आगे बढ़े। 

प्रमुख खबरें

Surya Dev और छठी मइया की उपासना से मिलता है संतान रक्षा और मातृत्व का आशीष

Sambhal में 24 कोसी परिक्रमा शुक्रवार से, 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

RBI के पास कंपनियों के ECB प्रस्ताव सितंबर में 13.3 प्रतिशत घटे

गांव के खेतों में ऐसा कौन सा राज दफन है? Kaali Kheti Trailer ने बढ़ाया सस्पेंस