तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये के निवेश से दूसरी इकाई स्थापित करेगी श्नाइडर इलेक्ट्रिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

हैदराबाद। ऊर्जा प्रबंधन और स्वचालन सेवा प्रदाता कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 300 करोड़ रुपये के निवेश से तेलंगाना में अपनी दूसरी इकाई स्थापित करेगी। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) अनिल चौधरी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह कारखाना हैदराबाद में जीएमआर औद्योगिक पार्क में 18 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा। चौधरी ने कहा, यह नई अत्याधुनिक इकाई हैदराबाद को देश में एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम इस परियोजना में 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगे।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

EPFO और ITR डेटा के दुरुपयोग पर Supreme Court ने जताई चिंता, केंद्र को दिए निर्देश

प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर