By अंकित सिंह | Feb 04, 2025
एक चौंकाने वाली घटना में, दो निजी स्कूलों को मंगलवार को बम की धमकी मिली जिसके बाद छात्रों को स्कूल परिसर से बाहर निकाला गया। रिपोर्ट से पता चलता है कि धमकी ईमेल के जरिए मिली थी। इंदौर में बम की धमकी मिलने के बाद दो स्कूल आईपीएस और एनडीपीएस को बंद कर दिया गया है और स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया है। स्कूल को बम की धमकी भरा मेल मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते और पुलिस ने इंदौर के न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल में चेकिंग की।
इस घटना से पहले इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में स्थित एक आईआईटी संस्थान को एक ईमेल मिला था जिसमें संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. दूसरी धमकी इंदौर एयरपोर्ट को उड़ाने की भी थी।