पुणे में स्कूल बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2024

 महाराष्ट्र के पुणे शहर के खराडी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक स्कूल बस में आग लग गयी और इस घटना में कम से कम 15 छात्र बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, चालक स्कूल बस में छात्रों को लेकर जा रहा था तभी दोपहर करीब 2:45 बजे उसने वाहन से धुआं निकलता देखा। उसने तुरंत बस रोकी और वहां मौजूद लोगों की मदद से छात्रों को बस से उतारा।

छात्रों के बस से उतरने के बाद चालक ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन पूरी बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। उन्होंने कहा कि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि आग ‘शॉर्ट-सर्किट’ के कारण लगी है, लेकिन वास्तविक कारण पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

सरकारी दफ्तरों में स्वच्छता अभियान: 5 वर्षों में कबाड़ बेचकर जुटाए ₹5100 करोड़

Kashmir में पहली बार Theatre Conference का आयोजन, नाट्य विरासत को मिलेगा बढ़ावा

जो भूपेश बघेल नहीं कर पाए वो सचिन पायलट ने कर दिखाया? एक मंच पर दिखे चन्नी-राजा वडिंग समेत दिग्गज

ICC Women T20 Rankings: 804 अंकों के साथ टॉप पर श्री चरणी, दीप्ति दूसरे स्थान पर