By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2025
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार सुबह बम की धमकी भरा कॉल आने के बाद तुरंत आपातकालीन कार्रवाई की गई और स्कूल को खाली कराया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि दमकल गाड़ियां, बम निरोधक दस्ते, खोजी दस्ते और पुलिस दल तुरंत मौके पर भेजे गए। एहतियात के तौर पर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और परिसर को चारों ओर से घेर लिया गया। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक कुछ भी संदिग्ध मिलने की खबर नहीं है।