Nari Shakti Vandan Adhiniyam | नारी शक्ति का हुंकार: महिला आरक्षण के समर्थन में दिल्ली की सड़कों पर उतरीं भाजपा महिला कार्यकर्ता

By रेनू तिवारी | Apr 16, 2026

महिला आरक्षण कानून (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) में महत्वपूर्ण संशोधनों पर विचार करने के लिए बुलाए गए संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र से पहले राजधानी दिल्ली का माहौल पूरी तरह 'नारी शक्ति' के रंग में रंगा नजर आया। बुधवार को दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने एक विशाल 'महिला बाइक रैली' निकालकर इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया।

इससे जुड़े प्रस्तावित संशोधनों के पारित होने के बाद 2029 से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तय हो जाएगा। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि देश भर की महिलाएं ‘नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक’ के प्रति जागरूक हैं और वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का आभार व्यक्त कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: समुद्र में महायुद्ध की आहट: ईरान पर अमेरिका की 'सर्जिकल' घेराबंदी, व्यापारिक जहाजों को अंतिम चेतावनी

उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को उनका उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में एक स्वागतयोग्य कदम है। इसके अलावा, भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में पदयात्राएं भी निकालीं।

राजधानी के अन्य हिस्सों में भी पदयात्राएं

जश्न और जागरूकता का यह सिलसिला केवल कनॉट प्लेस तक सीमित नहीं रहा। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस विधेयक के समर्थन में दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पदयात्राएं निकालीं। इन पदयात्राओं के जरिए लोगों को बताया गया कि कैसे यह संशोधन भविष्य में महिला नेतृत्व को सशक्त करेगा और नीति निर्धारण में उनकी भूमिका को निर्णायक बनाएगा।

इसे भी पढ़ें: Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।

इस विशेष सत्र और प्रस्तावित संशोधनों पर अब पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, जो भारतीय राजनीति में महिलाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत कर सकता है। 

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती