ब्रिटेन में बच्चों ने स्कूल न जाने के लिए की शरारत, ऑरेंज जूस से तैयार कर रहे फर्जी कोरोना रिपोर्ट

By टीम प्रभासाक्षी | Jul 04, 2021

बच्चों को अक्सर स्कूल ना जाने के लिए नए-नए बहाने बनाते तो हम सबने देखा है लेकिन अब दौर बदल गया है ऐसे में वो बहाने भी नई तरह के बनाते हैं। दरअसल कोरोना के इस दौर में बच्चों ने स्कूल जाने से बचने के लिए नया बहाना ढूंढ निकाला है और यह मामला ब्रिटेन में सामने आया है। ब्रिटेन के स्कूली बच्चे स्कूल ना जाने के लिए ऑरेंज जूस से फर्जी कोरोना रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। बच्चे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कोरोना होने पर उन्हें स्कूल से 15 दिन की छुट्टी मिल जाती है और उन्हें स्कूल नहीं जाना पड़ता लेकिन अब उनकी पोल खुल गई है। 

इसे भी पढ़ें: बढ़ते कोरोना वायरस केस के कारण बांग्लादेश में 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ट्रिक

वहीं यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन के एक प्रोफेसर ने कहा कि यह कोई हैरान करने वाला मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई जानबूझकर प्रोटोकॉल तोड़ता है तो निश्चित रुप से इसका परिणाम गलत ही आएगा लेकिन यहां यह सही मायने में फॉल्स पॉजिटिव नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। आपको बता दें कि इन दिनों टिकटॉक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्रिटेन में ऐसी ट्रिक वायरल हो रही है। एक और यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने कहा कि बफर सॉल्यूशन के साथ धोकर नकली पॉजिटिव रिपोर्ट तैयार करना मुमकिन है लेकिन पीएच वैल्यू एक बार दिखाने के बाद थोड़ी ही देर में टेस्ट किट से लाइन गायब हो जाती है।

प्रमुख खबरें

Birth and Death Registration कानून 1 अक्टूबर से होगा लागू, देरी पर कड़े होंगे नियम

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा