Jharkhand के साहिबगंज में युवक की हत्या के आरोप में स्कूली छात्र हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2025

झारखंड के साहिबगंज जिले में कुछ दिन पहले शादी समारोह में एक युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक नाबालिग स्कूली छात्र को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जीरावाड़ी पुलिस थाने के प्रभारी शशि सिंह ने पीटीआई- को बताया कि बड़ा पंचगढ़ में 25 वर्षीय युवक गुलशन सिखियां की हत्या की जांच के दौरान उन्होंने खुफिया सूचना के आधार पर पवन कुमार पासवान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ पूछताछ के दौरान, पासवान ने स्वीकार किया कि उसने देसी पिस्तौल एक नाबालिग (सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र) को दी थी, जिसने गुलशन पर गोली चला दी थी। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। अपराध में इस्तेमाल पिस्तौल भी नाबालिग के घर के नजदीक स्थित कुएं से बरामद कर ली गई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh में Naxal आतंक पर फाइनल प्रहार, Deputy CM Vijay Sharma ने बताई Mission 2026 की डेडलाइन

Dalit मंत्री पर बैंड वादक टिप्पणी से बवाल, Congress के खिलाफ AAP का हल्ला बोल

Asian Shooting Championship में भारत का Clean Sweep, अमनप्रीत ने जीता Gold Medal

Viksit Bharat का संकल्प: PM Modi बोले- गुलामी के प्रतीक मिटाकर बना रहे स्वतंत्र भारत की पहचान