भारत-पाकिस्तान सीमा, एलओसी पर जवानों के साथ स्कूली छात्राओं, महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

जम्मू। जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सैनिकों और अर्द्धसैन्य बलों के जवानों को रविवार को रक्षाबंधन पर स्कूली छात्राओं तथा महिलाओं ने राखी बांधी। रक्षाबंधन मनाने के लिए कई सुरक्षा प्रतिष्ठानों और सैन्य शिविरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा सेना, अर्द्धसैन्य बल और पुलिस के कर्मियों को राखी बांधने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के लिए विजयन ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू में सीआरपीएफ के समूह मुख्यालय में ‘भारत रक्षा पर्व’ का आयोजन किया गया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आगंतुकों ने अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनके माथे पर तिलक लगाया तथा उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना भी की।’’ डोडा जिले के भदरवाह में सरकारी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर के समूह की लड़कियों ने सेना के एक शिविर में सैनिकों को राखी बांधी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक शिविर में सीमा सुरक्षा (बीएसएफ) के जवान को राखी बांधती दिखी। वीडियो में लड़की कह रही थी, ‘‘आज हम देश की सीमाओं की हिफाजत करने वाले अपने जवानों के साथ रक्षाबंधन त्योहार मना रहे हैं।’’ लड़की ने कहा, ‘‘हमारे आने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जवानों को यह महसूस न हो कि इस महत्वपूर्ण दिन पर उनकी बहनें उनके साथ नहीं हैं।’’ एक महिला ने कहा कि वह बीएसएफ जवानों के चेहरे पर मुस्कान देखकर खुश हैं।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्ता संकट: अफगान महिला ने अमेरिकी सेना के विमान में दिया बच्चे को जन्म

बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम अपनी बहनों के शुक्रगुजार हैं, जो हमारे साथ त्योहार में शामिल हुईं और परिवारों से दूर रहने के बावजूद हमें घर जैसा महसूस कराया।’’ एक अन्य वीडियो में मुस्लिम लड़कियों को पुंछ जिले के मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास सेना के जवानों को राखी बांधते देखा गया। उधमपुर जिले में आदर्श कॉलोनी के निवासियों ने एक साथ त्योहार मनाकर सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम की। खबरों के अनुसार, कई हिंदू महिलाओं ने अपने मुस्लिम पड़ोसियों को राखी बांधी, जबकि एक मुस्लिम महिला ने भी एक हिंदू को राखी बांधी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया से न्यायिक अधिकारियों को जोड़ने के सुप्रीम फैसले के राष्ट्रीय मायने

अब भारत में बनेंगे Chips! PM Modi ने रखी HCL-Foxconn यूनिट की नींव, चीन को मिलेगी टक्कर?

प्रशासनजी का हरकत में आना (व्यंग्य)

Abhishek Sharma की Form पर सवाल? Suryakumar Yadav का आलोचकों को करारा जवाब- मुझे आपकी चिंता है