ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों में सभी स्कूल बृहस्पतिवार को बंद रहे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए।

तरनतारन के उपायुक्त ने एक आदेश जारी कर कहा कि जिले के सभी स्कूल आठ से 11 मई तक बंद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर में अगले आदेश तक स्कूलों को अगले 72 घंटों के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि फाजिल्का में भी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

प्रमुख खबरें

मां, माटी, मानुष..ममता बनर्जी ने वोटरों से की खास अपील, बंगाल की पहचान पर दिया जोर

आज बंगाल में मेरी आखिरी चुनावी रैली...अब सीधे शपथग्रहण में आऊंगा, फुल कॉन्फिडेंस के साथ बोले पीएम मोदी

भैया नहीं ब्रदर.., रिंकू सिंह ने मां और बहन को सुनील नारायण से मिलवाया, देखें वीडियो

भरोसे के लायक नहीं...ईरानी सांसद ने पाकिस्तान को बुरी तरह ठोका