स्कूल बंद, पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द..., Operation Sindoor के बाद पंजाब और राजस्थान में हाई अलर्ट

By अंकित सिंह | May 08, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर एहतियात के तौर पर कई सीमावर्ती क्षेत्रों के स्कूलों और विश्वविद्यालयों को गुरुवार, 8 मई को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के अंदर और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओजेके) में आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमले के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब और राजस्थान की सरकार अलर्ट मोड में है। 

इसे भी पढ़ें: ये नया भारत है, मांद में घुसकर मारता है..., ऑपरेशन सिंदूर पर CM योगी का तगड़ा रिएक्शन

पंजाब के सीमावर्ती जिले में फिरोजपुर, पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और फाजिल्का में 7 मई से 72 घंटे के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को कहा, ‘‘पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। इसलिए, किसी भी सैन्य तनाव के दौरान पंजाब सरकार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। सीमा के पास के सभी जिलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है। मौजूदा हालात के मद्देनजर सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है।’’ पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां सात मई से रद्द कर दी गई है। आदेश में कहा गया है, ‘‘छुट्टियां केवल विशेष परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी पर प्रदान की जानी चाहिए।’’ 

प्रमुख खबरें

Guru Randhawa Birthday: कभी शादियों में गाकर किया गुजारा, आज Bollywood और Punjab के चार्टबस्टर किंग

Nepal Floods: Nagpur के 102 तीर्थयात्री काठमांडू से सुरक्षित घर लौटे

Amol Muzumdar बोले, Womens Asia Cup में आक्रामक खेल पर रहेगा भारतीय टीम का जोर

Nepal Floods पर शिशिर खनाल ने भारत की मदद के लिए जताया आभार, राहत कार्य जारी