तमिलनाडु में कोविड-19 के कड़े नियमों का पालन करते हुए स्कूल, कॉलेज खुले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

चेन्नई। तमिलनाडु में कोविड-19 के कड़े नियमों का पालन करते हुए नौंवी से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल बुधवार को खुल गए। वहीं, राज्य में कॉलेज परिसर में भी कक्षाएं शुरू हो गईं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, तमिलनाडु सरकार ने 20 मार्च को घोषणा की थी कि 22 मार्च से अगले आदेश तक नौंवी, 10वीं और 11वीं की कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, जबकि 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खुले रहेंगे क्योंकि उनकी बोर्ड की परीक्षाएं होनी है। अधिकारियों ने बताया कि पांच महीने बाद बुधवार को छात्र स्कूल और कॉलेज गए। इस दौरान सभी संस्थानों के प्रवेश द्वार पर ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ की व्यवस्था की गई जबकि मास्क पहनना अनिवार्य था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने काबुल से रेस्क्यू मिशन किया समाप्त, पीछे छूटे कई अफगानी नागरिक

ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी, जो शिक्षण का एक वैकल्पिक तरीका बना रहेगा और छात्रों को यदि वे चाहें तो ऑनलाइन कक्षाओं में हिस्सा लेने की अनुमति दी जा सकती है। माता-पिता की सहमति से घर से अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों को भी ऐसा करने की अनुमति दी जा सकती है। इसी तरह, कॉलेज ने भी बुधवार से छात्रों के लिए ‘वैकल्पिक’ आधार पर शारीरिक कक्षाएं शुरू की गईं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court की टिप्पणी के बाद भी Tamil Nadu दो-भाषा नीति पर अड़ा, Navodaya School को जमीन देने से इनकार

Asian Games से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सही साइज की किट का इंतजार

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी