उत्तर प्रदेश में महामारी के दौरान पहली बार खोले गए पहली से पांचवी कक्षा के लिए स्कूल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कक्षा एक से पांच तक के स्कूल कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के बाद बुधवार को पहली बार खोले गए। प्रदेश में कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल पिछली 16 अगस्त से जबकि कक्षा छह से आठ तक के स्कूल पिछली 24 अगस्त से खोले जा चुके हैं। कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल पिछले साल कोविड-19 महामारी शुरू होने के कारण बंद किए गए थे। उसके बाद से आज इन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए पहली बार खोला गया है।

इसे भी पढ़ें: योगी और मोदी के मुरीद हुए राजनाथ सिंह, बोले- परामात्मा ने बनाई अद्भुत जोड़ी

हालांकि हर्ष की मां मेघा कोविड-19 की आशंका को लेकर चिंतित नजर आईं, उन्होंने कहा कि अगर संक्रमण के मामले बढ़े तो वह बच्चे को स्कूल नहीं जाने देंगी। राजधानी लखनऊ के सेंट फ्रांसिस कॉलेज के एक शिक्षक ने बताया कि स्कूल में सिर्फ उन्हीं बच्चों को बुलाया जा रहा है जिनके माता-पिता या अभिभावकों ने इसके लिए सहमति दी है। उन्होंने बताया कि कुछ कक्षाओं में 50 विद्यार्थी हैं लेकिन उनमें से केवल एक या दो छात्रों के माता-पिता ने ही बच्चों को स्कूल भेजने पर रजामंदी दी है। स्कूल दो पालियों में खोले गए हैं। पहली पाली सुबह आठ बजे से जबकि दूसरी पाली पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे से शुरू की गई। कक्षा में 50% बच्चों को ही आने की इजाजत दी गई है।

प्रमुख खबरें

क्या इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल चुका है Artificial Intelligence (AI)? Google Gemini का कारनामा देख कांप उठा पूरा टेक जगत

DUSU Election Result: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 114 वोटों से आगे

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !

Davis Cup 2026 India vs South Korea | श्रीराम बालाजी और दक्षिणेश्वर सुरेश का बड़ा धमाका, डबल्स मैच जीतकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत की उम्मीदें रखीं ज़िंदा!