बच्चों के किए खुशखबरी! कक्षा 6th से 12th तक के स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि छठी से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 50 फीसदी उपस्थिति एवं कोविड-19 से सुरक्षा संबंधी अन्य उपायों के साथ एक सितंबर से स्कूल खोले जाएंगे। बैठक में राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी शामिल हुए। इसमें तय हुआ कि स्कूल आने वाले छात्रों के लिए अभिभावकों की मंजूरी अनिवार्य होगी।

इसे भी पढ़ें: इन पांच राज्यों में शानदार एयरपोर्ट बनाने की तैयारी कर रहे है सिंधिया, सरकार से जमीन उपलब्ध कराने का किया आग्रह

विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सभी पक्षकारो से कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करने को कहा है। एक विज्ञप्ति में बताया गया कि आदेश के मुताबिक स्कूल के स्टाफ सदस्यों को कोविड रोधी टीके की कम से कम एक खुराक लगी होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

विवादित कथावाचकों से दूर रहें आयोजक, Akhilesh Yadav ने जताई सामाजिक वैमनस्य की आशंका

धनतेरसः धन की पूजा नहीं, धन के शुद्ध संस्कारों का पर्व

UP के किसान अब ईंधन और Hydrogen भी बनाएंगे, Jaunpur में बोले Nitin Gadkari

प्रदूषण पर राजनीति का धुआं और जनता की घुटती सांसें