मध्य प्रदेश में जल्द खुल सकते हैं स्कूल, सरकार कर रही मंथन

By सुयश भट्ट | Jun 24, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्कूल कॉलेज अभी भी बंद है और ऐसे में जुलाई के पहले सप्ताह में इनको खोले जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसकी मांग को लेकर तमाम Private School Association भी एकजुट है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जल्द से जल्द स्कूल खोलने की मांग कर रही है। तो शिक्षक पालक संघ का भी कहना है कि स्कूल खोले जाएं लेकिन कुछ नियमों के साथ।

इसे भी पढ़ें:उज्जैन कलेक्टर का फरमान, वैक्सीन न लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को नही मिलेगी सैलरी 

वहीं सरकार भी नहीं चाहती कि कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो। लेकिन सरकार करोना की तीसरी लहर को देखते हुए अपने दायित्व से पीछे भी नहीं हटना चाह रही। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि सरकार ने इसको लेकर तमाम सुझाव मांगे थे। प्राइवेट स्कूल और पालक संघ से भी चर्चा हुई है, लेकिन इसका निर्णय 1 जुलाई के बाद ही बैठक कर लिया जाएगा।

दरअसल, मध्य प्रदेश में  99 हजार सरकारी स्कूल है। जो कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक संचालित होते हैं। वहीं प्राइवेट स्कूलों की संख्या 44 हजार है। इसमें कुल बच्चों की संख्या एक करोड़ 56 हजार है। 96 लाख बच्चे सरकारी स्कूलों में हैं, तो प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की संख्या 60 लाख के करीब है।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार