Wayanad Landslide: वायनाड में लैंडस्लाइड से तबाही के सात दिन बाद खुले स्कूल, अब भी सैंकड़ों लोग लापता, कई को मौत

By रितिका कमठान | Aug 05, 2024

वायनाड लैंड स्लाइड आने के बाद से ही वहा लगातार जिंदगियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के सातवें दिन रेस्क्यू में जुटी टीम को दो शव मिले है। इस लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या अब 380 से अधिक हो गई है। घटना के बाद से 180 लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है, जिनकी तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू टीम को चार अगस्त को ही दो शव मिले है। वहीं केरल सरकार ने भी शवों की पहचान करने के लिए कई कदम उठाए है। केरल सरकार ने लापता लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण के लिए जीवित बचे लोगों और रिश्तेदारों के रक्त के नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया है। जहां स्वास्थ्य विभाग ने डीएनए परीक्षण के लिए रक्त के नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया है, वहीं नागरिक आपूर्ति विभाग ने लापता लोगों की पहचान करने के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड और लिंक किए गए फोन नंबरों का विवरण एकत्र करना शुरू कर दिया है। 

राहत शिविर में रह रहे 2500 लोग
केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले में 599 बच्चों और छह गर्भवती महिलाओं समेत 2,500 से अधिक लोगों ने विभिन्न राहत शिविरों में आश्रय ले रखा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, वायनाड जिले के मेप्पडी और अन्य ग्राम पंचायतों में भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए कुल 16 राहत शिविर बनाए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इन राहत शिविरों में 723 परिवारों के 2,514 लोगों ने आश्रय ले रखा है, जिनमें 943 पुरुष, 972 महिलाएं और 599 बच्चे शामिल हैं। राहत शिविरों में छह गर्भवती महिलाएं भी रह रही हैं। रविवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार, भूस्खलन प्रभावित इलाकों में मलबे से अब तक 221 शव और 166 मानव अंग बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा, अधिकारी फोन पर कुछ लोगों से संपर्क करने में सफल रहे हैं, जिसके बाद लापता लोगों की संख्या 206 से घटकर 180 हो गई है। 

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम