Kashmir में तीन महीने के शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुले, शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

By नीरज कुमार दुबे | Mar 07, 2025

कश्मीर में शीतकालीन अवकाश के कारण लगभग तीन महीने तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को स्कूल फिर से खुल गए। हम आपको बता दें कि एक मार्च को स्कूल खुलने थे, लेकिन खराब मौसम के कारण सरकार ने एक सप्ताह के लिए छुट्टियां बढ़ा दी थीं। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में लगभग 10 हजार सरकारी और निजी स्कूल शुक्रवार सुबह खुल गए, जिसमें शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गईं। शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने अवकाश के बाद स्कूल फिर से खुलने पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। शिक्षा मंत्री इटू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘छात्र सर्दियों की छुट्टियों के बाद अपने स्कूलों में जा रहे हैं, मैं उनके सफल भविष्य की कामना करती हूं। मैं सभी हितधारकों, विशेष रूप से शिक्षक बंधुओं से इस वर्ष को यादगार, सफल बनाने के लिए समर्थन की सराहना करती हूं। सभी को शुभकामनाएं।’’

इसे भी पढ़ें: 'मुगलों का इतिहास खत्म करने की हो रही कोशिश, वे यहीं दफन हुए', औरंगजेब विवाद पर बोले फारूक अब्दुल्ला

इस बीच, उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज घाटी के प्राधिकारियों ने भारी बर्फबारी और मौसम की स्थिति के मद्देनजर सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश आठ मार्च तक बढ़ा दिया है। सरकार द्वारा कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूलों में पिछले वर्ष छह दिसंबर से अवकाश की घोषणा की गई थी। कश्मीर में सर्दियों के दौरान तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया जाता है और विशाल क्षेत्र बर्फ से ढका रहता है, जिसके कारण वहां स्कूल लगभग तीन महीने तक बंद रहते हैं।

प्रमुख खबरें

Ujjain के होटल में चैंबर की सफाई के दौरान 4 लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Binance से 6.3 अरब डॉलर की क्रिप्टो चोरी में उत्तर कोरियाई हैकर्स का हाथ, FBI का दावा

अटलांटा में G20 विदेश मंत्रियों की वार्ता बेनतीजा खत्म, यूक्रेन युद्ध पर मतभेद से संयुक्त बयान अटका

Aishwarya Rai ने मॉडलिंग से शुरू कर जीता Miss World खिताब, अभिनय में बनाई खास पहचान