By सुयश भट्ट | Jun 28, 2021
भोपाल। मध्यप्रदेश में अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया है। स्कूलों में ऑनलाइन और टीवी के माध्यम से पढ़ाई कराए जाने का फैसला लिया गया है। वहीं बच्चों को व्हाट्सएप्प के माध्यम से पुस्तक के आधार पर वर्कशीट उपलब्ध कराई जाने का भी निर्णय लिया गया है।
इसे भी पढ़ें:भोपाल के यूनियन कार्बाइड कारखाने के जहरीले कचरे को नष्ट करेगी शिवराज सरकार, जारी किया टेंडर
वहीं बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर विकराल रूप धारण न कर पाए,उसके पहले हमें सभी तरह की सावधानियां रखनी हैं और तैयारियां करनी हैं। वहीं शिक्षण संस्थानों के शुरू करने के लिए 100% टीकाकरण और कोविड के अनुकूल व्यवहार का पालन आवश्यक है।