कोविड-19 से बचाव के लिए वैज्ञानिकों ने नए एंटीबॉडी का लगाया पता: अध्ययन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

नयी दिल्ली। वैज्ञानिकों ने भेड़ की नस्ल लामा और अल्पैका में एक नए एंटीबॉडी की पहचान की है, जिसे कोरोना वायरस के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है। जर्मनी में बॉन विश्वविद्यालय के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय दल ने अध्ययन के दौरान ‘नैनोबॉडीज’ की पहचान की है जो एंटीबॉडीज से आकार में छोटे हैं। ये उत्तकों के साथ बेहतर तालमेल कर सकते हैं और इससे बड़ी मात्रा में एंटीबॉडीज भी पैदा की जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना से जान गंवाने वाले डॉक्टर के परिजनों से मिले केजरीवाल, एक करोड़ रुपए का दिया चेक 

बॉन विश्वविद्यालय से जुड़े और अध्ययन के लेखक पॉल अल्बर्ट कोनिग ने कहा, ‘‘परीक्षण में कई नैनोबॉडीज का पता चला जिसपर हमने आगे विश्लेषण किया। कोशिका की संरचना में वायरस के खिलाफ चार मॉलिक्यूल कारगर होते हैं। एक्स-रे और इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी जांच में आगे हमने देखा कि वायरस के स्पाइक प्रोटीन के प्रति किस तरह का ये व्यवहार करते हैं।

प्रमुख खबरें

Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record

श्रीलंका दौरे के लिए Team India घोषित, Washington Sundar बाहर तो Saransh Jain को मिली पहली बार जगह

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी