इन पांच राज्यों में शानदार एयरपोर्ट बनाने की तैयारी कर रहे है सिंधिया, सरकार से जमीन उपलब्ध कराने का किया आग्रह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2021

नयी दिल्ली। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्यातिरादित्य सिधिया ने केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नगालैंड और ओडीशा के मुख्यमंत्रियों से हवाईअड्डों के लिये भूमि अधिग्रहण सहित विभिन्न ढांचागत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को जल्द निपटाने का आग्रह किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने देश में विमान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुये अगले चार से पांच साल में 20,000 करोड़ रुपये की लागत से हवाईअड्डों का विकास एवं विस्तार करने की पहल की है।

इसे भी पढ़ें: सीटू ने आईजीएमसी के आउटसोर्स व ठेका मजदूरों की मांगों को लेकर आईजीएमसी गेट पर धरना दिया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे को लिखे पत्र में सिंधिया ने कहा है कि अकोला हवाईअड्डे पर बेसिक रनवे स्ट्रिप और अतिरिक्त सुविधाओं के लिये एएआई को 234.21 एकड़ जमीन की आवश्यकता है।‘‘एएआई को इसमें से केवल 149.95 एकड़ जमीन ही उपलब्ध कराई गई है शेष 84.26 एकड़ अभी दी जानी है।’’ इसी प्रकार औरंगाबाद में भी 182 एकड़ भूमि की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश