ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश सरकार से विमान ईंधन पर वैट घटाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

भोपाल। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को मध्यप्रदेश में और अधिक उड़ानें शुरू करने और राज्य में हवाई संपर्क में सुधार के लिए विमान ईंधन पर वैट में कमी करने की मांग की। इंडिगो एयरलाइंस की ग्वालियर-इंदौर उड़ान के शुभारंभ और इंदौर-दुबई उड़ान को फिर से शुरू करने के लिए डिजिटल माध्यम से नई दिल्ली से एक समारोह को संबोधित करते हुए सिंधिया ने यह बात कही। मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को एटीएफ (विमान ईंधन) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को कम करने के लिए एक पत्र लिखा है। आठ-नौ राज्य हैं, जहां यह एक से चार प्रतिशत तक ही है और इसके परिणामस्वरूप उन राज्यों सेउड़ानों में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि मध्यप्रदेश में एटीएफ पर वैट के अलग-अलग स्लैब हैं जो चार से 25 फीसदी तक हैं।’’

इसे भी पढ़ें: LPG के बढ़ते दामों को लेकर बोले राहुल गांधी- जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला मित्र छाया में सो रहा

सिंधिया ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इंदौर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 2000 एकड़ से अधिक भूमि के आवंटन में तेजी लाने का अनुरोध भी किया। यह मांग इंदौर के कुछ स्थानीय नेताओं ने भी की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री चौहान ने भी संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार

Kidney Disease: Diabetes और High BP से बढ़ता है Kidney की बीमारी का खतरा, इन बदलावों पर दें ध्यान

ठाणे में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, ऑटो चालक गिरफ्तार

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस